ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

खुद को शूट कर आत्महत्या; महिला का पुलिस को फोन- मेरे घर फायरिंग हो गई

रोहतक: घायल महिला नरेशहरियाणा के रोहतक स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार सुबह पूर्व फौजी ने एक महिला को गोली मार दी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद पूर्व फौजी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन किया।घटनास्थल से रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूर्व फौजी ने ऐसा क्यों किया। दोनों के परिवार वालों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि मामले की तय तक पहुंचा जा सके। मृतक की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी कुलदीप व घायल महिला की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है।फोन पर मिली सूचनापुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह की है। फोन करके एक महिला ने बताया था कि उसके घर में फायरिंग हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां खून से लथपथ पूर्व फौजी कुलदीप व महिला नरेश मिले। कुलदीप की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।IMT थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कुलदीप की मौत हो चुकी है और महिला नरेश का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लग पाए।

Related Articles

Back to top button