ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तजपुरा के किसान बोले- नहर छूटने के बाद 24 KM लंबी नहर में 5 किलोमीटर ही पहुंचा पानी

हरदा: हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की अजनई उपनहर पर किसानों ने शनिवार शाम को प्रदर्शन कर सिंचाई के लिए पानी देने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि डSम से पानी छूटने के पांच दिनों बाद भी उन्हें 24 किलोमीटर लंबी अजनई उपनहर के अंतर्गत आने वाले गांवों के हजारों किसानों को रवि सीजन की फसल की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।किसानों के प्रदर्शन के बाद टिमरनी तहसीलदार ऋतु भार्गव एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ रोहित सोनी किसानों से चर्चा करने पहुंचे हैं। ग्राम तजपुरा के किसान विजय पटेल का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सिंचाई के लिए पानी की मांग की जा रही है तो वे पुलिस और तहसीलदार को बुलाकर किसानों को पानी देने के बजाय डांट लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 100 से अधिक किसान पानी की मांग को लेकर नहर पर गए थे लेकिन एसडीओ रोहित सोनी ने पुलिस बुलाकर किसानों को डराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 24 किलोमीटर लंबी नहर में डेम से पानी छूटने के 6 दिनों बाद मात्र 4 किलोमीटर एरिये में ही पानी पहुंच पाया है।अगर इस तरह से पानी वितरण किया गया तो क्षेत्र के किसान बोवनी में पिछड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस नहर के अंतर्गत बाजनिया, गोदड़ी, काथड़ी, तजपुरा सहित अन्य गांवों से जुड़े करीब डेढ़ हजार किसान है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के एसडीओ सोनी ने बताया कि ओसराबंदी के चलते पानी आने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि डैम से पानी छूटने के बाद तजपुरा तक पानी पहुंचने में करीब 10 दिन लगते हैं। उन्होंने बताया कि तजपुरा तक नहर का पानी पहुचने में करीब 10 दिन लग जाएंगे। फिलहाल अजनई नहर के करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र में पानी पहुंच गया है। सभी किसानों को नहर का पानी उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button