ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सड़क ब्लॉक कर बोले- हमारी अटेंडेंस पूरी कर हमें एग्जाम में शामिल होने दें

वाराणसी: एक मिनट पहलेलॉ फैकल्टी के सामने सड़क पर धरना दे रहे स्टूडेंट्स ने कहा कि दुर्भावनावश हमें एग्जाम में शामिल होने से रोका जा रहा है। हमारी मांग मान ली जाए तो हम धरना खत्म कर देंगे।काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की लॉ फैकल्टी के स्टूडेंट्स का धरना लगातार दो दिन से जारी है। आज छात्रों ने फैकल्टी के सामने की सड़क को ब्लॉक कर लोगों की आवाजाही रोक दी है। धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि उनकी अटेंडेंस पूरी कर उन्हें सेमेस्टर एग्जाम में शामिल होने दिया जाए। दुर्भावनावश उनके करियर के साथ खिलवाड़ न किया जाए। वह धरना तभी खत्म करेंगे जब उन्हें एग्जाम में शामिल होने का लिखित आश्वासन दिया जाएगा।100 स्टूडेंट्स की अटेंडेंस शॉर्ट कर दी गईलॉ फैकल्टी के सामने सड़क पर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स ने कहा कि हमारे 100 साथियों की अटेंडेंस शॉर्ट कर दी गई है। वहीं, फैकल्टी के डीन का कहना है कि केवल 10 स्टूडेंट्स की अटेंडेंस शॉर्ट है। उन 10 स्टूडेंट्स के साथ धरने में उनके साथी बैठे हुए हैं।लॉ फैकल्टी के सामने सड़क पर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स ने कहा कि जब तक उन्हें एग्जाम में शामिल होने का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे।स्टूडेंट्स ने कहा कि एक महीने फैकल्टी के अलग-अलग कोर्सेज के कई स्टूडेंट्स की अटेंडेंस कम थी, उनसे सिर्फ अंडरटेकिंग लेकर उन्हें एग्जाम में शामिल होने दिया गया। अब सभी कोर्सेज के लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को दुर्भावना के कारण एग्जाम में शामिल होने से रोका जा रहा है।महीने के कुछ विशेष दिनों में जो क्लास चलीं, उसी दौरान कुछ स्टूडेंट्स की पूरी अटेंडेंस मेंटेन कर दी गई। जो स्टूडेंट्स उन स्पेशल क्लास में नहीं आए थे, उनके पूरे महीने की अटेंडेंस शॉर्ट कर दी गई। फैकल्टी में अटेंडेंस की काउंटिंग का कोई निश्चित पैमाना नहीं है। स्टूडेंट्स ने कहा कि हम मनमानी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। हमारी समस्या का समाधान कर दिया जाए तो हम धरना तत्काल खत्म कर देंगे।धरने पर बैठे स्टूडेंट्स ने कहा कि लॉ फैकल्टी में अटेंडेंस की काउंटिंग का कोई निश्चित पैमाना नहीं है। हम सभी मनमानी के खिलाफ धरना दे रहे हैं।धरने पर बैठे स्टूडेंट्स की मांगअटेंडेंस पूरी कर एग्जाम में बैठने का मौका दें। फ्यूचर के साथ खिलवाड़ न हो।बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानक के अनुसार क्लास में लेक्चर हों।प्रोफेसर के निजी कारणों से निरस्त हुई क्लास का नुकसान हमें न झेलना पड़े।

Related Articles

Back to top button