ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना केन्द्रीय कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा मुरैना में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला और प्रदर्शनी का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शुभारंभ के बाद कृषि मेले का भ्रमण कर कई स्टॉल पर पहुंचे और संबंधित लोगों से जानकारी ली। - विज्ञापन - इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 103 अमृत सरोवरों का लोकार्पण भी किया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अमृत सरोवरों से सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और चंबल की तस्वीर बदलेगी। मुख्यमंत्री ने यहां संजीवनी केंद्रों का भूमिपूजन भी किया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने कल गुजरात के राज्यपाल देवव्रत भी आ रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में चंबल-ग्वालियर अंचल के लगभग 35 हजार किसान शामिल होंगे। किसानों के मार्गदर्शन के लिए प्रतिदिन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर 12-12 सत्र अलग-अलग तथा 4-4 सत्र सामूहिक किए जारहे हैं, जिनमें देशभर के कृषि विशेषज्ञ जानकारी एवं प्रेजेन्टेशन देंगे। स्टेडियम में इंडोर-आउटडोर सभी सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button