ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मां के पहुंचने पर दूसरी मंजिल से कूदकर भाग गया आरोपी

पीलीभीत: पीलीभीत में मानवता को शर्मसार करते हुए एक आरोपी ने मूक बधिर विकलांग किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। जब किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई और चीख-पुकार शुरू की तो आरोपी दो मंजिला मकान से कूदकर भाग निकला। पूरे मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।4 नवंबर को घर में अकेली थी किशोरीसुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कालोनी के रहने वाली महिला ने एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया है कि 4 नवंबर को उसकी मूक बधिर विकलांग किशोरी घर में अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। महिला का आरोप है इस दौरान शाहीम नाम का एक आरोपी उसके घर में घुस आया और विकलांग मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और चीख-पुकार शुरू की तो आरोपी दो मंजिला मकान से छलांग लगाकर भाग गया।झगड़े पर उतारू हो गए आरोपीमहिला का आरोप है कि जब इस पूरे मामले की शिकायत आरोपी के परिवार से की गई तो आरोपी के पिता नईयर व परिवार के अन्य लोग झगड़ा फसाद पर आमादा हो और महिला को झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देकर शांत करा दिया इस पूरे मामले में महिला ने एसपी के दरबार पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।एचडी का आदेश मिलने के बाद सुनगढ़ी थाना पुलिस ने तमाम संगीन धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया है कि आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button