ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दोस्तों से मिलने गाजियाबाद से गया था दिल्ली, बाइक-मोबाइल गायब मिले

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम में तीन नवंबर को सौरभ की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी लाश दिल्ली में मिली है।रक्षा मंत्रालय में तैनात अधिकारी के लापता बेटे का शव दिल्ली में रेल पटरी पर मिला है। पिता ने दोस्तों पर हत्या करने और हादसा दिखाने के लिए लाश को रेल पटरी पर फेंकने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद पुलिस फिलहाल दिल्ली पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड में रहने वाले हीरा सिंह रक्षा मंत्रालय में बतौर सहायक खंड अधिकारी हैं। उनका बेटा सौरभ सिंह (22 साल) बीकॉम का छात्र था। 31 अक्टूबर को वो दिल्ली के विनोद नगर में रहने वाले दोस्तों के पास गया था और फिर घर नहीं लौटा। हीरा सिंह ने तीन नवंबर को इंदिरापुरम थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।दिल्ली के गणेशनगर इलाके में पटरी पर मिली लाशगाजियाबाद पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इस दौरान बुधवार को खबर मिली कि एक अज्ञात लाश दिल्ली के गणेशनगर क्षेत्र में रेल पटरी पर मिला था। गाजियाबाद पुलिस ने गणेशनगर GRP से संपर्क साधा। यहां शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा होने की जानकारी मिली। परिजन जब मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त सौरभ सिंह के रूप में की।दोस्तों पर पीटकर हत्या करने का शकहीरा सिंह का कहना है कि उन्हें बेटे के दोस्तों पर ही हत्या करने का शक है। बाद में इसे हादसे का रूप देने के लिए शव को रेल पटरी पर फेंका गया है। हीरा सिंह ने कहा कि उनके बेटे की बाइक और मोबाइल अभी गायब है। इसके अलावा उनका बेटा नशा नहीं करता, जबकि पुलिस ने उसकी जेब में कुछ नशे की पुड़िया जैसा बरामद होने की बात बताई है। इधर, गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि पहले एक बार दिल्ली से पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो जाए, उसके बाद उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button