ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अब महिला स्व सहायता समूह को थमाया 92 हजार रुपए का अतिरिक्त बिजली बिल

डिंडौरी; डिंडौरी के बजाग में पिछले साल राज्यपाल मंगू भाई पटेल आए थे। यहां उनको खुश करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की थी। इसमें चाडा वनग्राम में तेजस्वनी विकास वाहिनी महिला स्व सहायता समूह ने उन्हें दाल यूनिट दिखाया था। अब यह निर्णय महिला स्व सहायता समूह को महंगा पड़ गया।राज्यपाल के जाने के बाद बिजली कंपनी ने निरीक्षण कर समूह को 92 हजार 505 रुपए का ओवरलोड बिजली का बिल पकड़ा दिया। 12 नवंबर को होने वाली लोक अदालत में समझौता कर 70 प्रतिशत राशि जमा करने का नोटिस दिया है। समझौता न करने पर कुर्की कर बिजली बिल वसूलने का पत्र समूह को लिखा गया है। गुरुवार को स्व सहायता समूह की महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र देकर बिजली बिल माफ करवाने की मांग कर रही है।5 अक्टूबर 2021 को राज्यपाल मंगू भाई पटेल दो दिवसीय दौरे पर डिंडौरी आए थे। उनको दिखाने के लिए मशीन लगाई गई थी। उन्हें संचालित भी नहीं किया गया। बिजली विभाग ने भारी भरकम बिजली का बिल भेज दिया है। स्व सहायता समूह की इतनी इनकम भी नहीं है, जिससे बिजली बिल चुकाया जा सके। नोटिस में बिजली कंपनी ने लिखा कि 12 नवम्बर को लोक अदालत में समझौता की राशि जमा नहीं की तो कुर्की होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि अधिकारियों से बात कर राहत दिलवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button