ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना बहन की मौत से परेशान भाई पानी की टंकी पर चढ़ा बहन के हत्यारों को नहीं मिल रही है सजा

मुरैना में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक अपनी बहन की मौत के बाद से परेशान है। उसका कहना है कि उसकी बहन की हत्या की गई है लेकिन उसके हत्यारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह ड्रामा लगभग आधे घंटे तक चला। उसके रिश्तेदार व स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे जब समझाया तब वह नीचे उतरा। घटना बुधवार देर शाम की है। बता दें, कि अमन उर्फ आरिश खान पुत्र नजर खान, निवासी इस्लामपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर चढ़ गया। वह वहां से कूदने की धमकी देने लगा। इसके साथ ही उसने अपने चढ़ने व कूदने की धमकी देने की बाद सोशल मीडिया पर चला दी जिससे उसके सारे रिश्तेदार भी टंकी के नीचे पहुंच गए। स्टेशन रोड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक कह रहा था कि उसकी नाबालिग बहन आशरीन को जहर देकर मारा गया है लेकिन आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों व पुलिस ने उसे काफी समझाया तथा पुलिस ने उसे जब आश्वासन दिया कि उसकी बहन के हत्यारों को पकड़ा जाएगा तब कहीं जाकर वह आधे घंटे बाद नीचे उतरा। टंकी के नीचे पुलिस युवक को समझाती हुई टंकी के नीचे पुलिस युवक को समझाती हुई यह है पूरा मामला आरिश के पिता नजर खां की दो बेटियां है। व अपने बेटे आरिश व बेटियों के साथ गणेशपुरा में भूरा खां के मकान में किराए से रहते हैं। आरिश के बहन आशिया के मुताबिक वे लोग 20 अगस्त को गणेशपुरा से मकान खाली कर अपने घर इस्लामपुरा में आकर रहने लगे। इस बीच भूरा खां व उनके परिवार के सदस्यों का उनके यहां आना-जाना लगा रहता था। भूरा के बेटा शाहरूख उसकी 17 वर्षीय बहन आफरीन को फंसाना चाहता था। यहां तक कि उसने उसे एक मोबाइल तक लेकर गिफ्ट किया था। उसके बाद एक अक्टूबर 2022 को वह उसे बहला-फुसला कर अपने घर गणेशपुरा ले गया जहां उसकी बहन ने जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद आफरीन की तबीयत बिगड़ने लगी, आनन-फानन में उसके घरवालों ने आफरीन को ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई थी। उसकी बहन आशिया ने पुलिस को बताया कि मरने से पहले जयारोग्य अस्पताल में आफरीन ने उससे कहा था कि उसने जहर नहीं खाया है, उसे जहर दिया गया है। इसके बावजूद उसे नहीं पकड़ा जा सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button