ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सैलाना रोड ब्रिज चढ़ते समय साइकिल से गिरा, डॉक्टर ने हार्ट अटैक बताया

रतलाम: साइकिल से ब्रिज चढ़ते समय 18 साल का विद्यार्थी गिरकर बेहोश हो गया। राहगीर उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम करने वाले डॉक्टर ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।मूलत: नीमच जिले के सेमली गांव का रहने वाला महिपालसिंह पिता छत्रपालसिंह चंद्रावत यहां शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग में रहकर 12वीं में पढ़ रहा था। वह बुधवार सुबह 8.15 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला और सैलाना बस स्टैंड स्थित ब्रिज साइकिल से चढ़ते समय रास्ते में अचानक गिर गया। राहगीर उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम करने वाले डॉ. अभिषेक अरोड़ा ने मौत का प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक आना बताया है। अंतिम स्थिति पीएम की पूरी समीक्षा करने के बाद ही बताई जा सकेगी।मोबाइल लगाया तो काका को लगा, उससे हुई शिनाख्तमहिपाल की मौत के बाद उसकी जेब से निकले मोबाइल में मिले नंबर पर कॉल किया तो बड़ौदा निवासी उसके काका कमलसिंह को लगा। इससे महिपाल की शिनाख्ती हुई।महिपाल पहली कक्षा से रतलाम में ही कर रहा था पढ़ाईमहिपाल के काका कमल सिंह बड़ौदा गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया नीमच मंडी में मुनीम का काम करने वाले छत्रपासिंह चंद्रावत का इकलौता बेटा था महिपालसिंह। वह पहली से ही रतलाम में पढ़ रहा है। पहले हमारे साथ रतलाम में स्थित मकान में रहा। इस साल तीन महीने पहले ही वह राजपूत बोर्डिंग में रहने के लिए गया था। काका भूपेंद्रसिंह ने बताया महिपाल का अंतिम संस्कार यहां बड़ौदा गांव में ही किया।मृतक-महिपालसिंह चंद्रावत।

Related Articles

Back to top button