ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विक्रम विश्व विद्यालय में अनियमितता का आरोप

उज्जैन: विक्रम विश्व विद्यालय में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी पहनकर हाथों में गुलाब लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विक्रम विश्व विद्यालय में लगातार चल रही अनियमितता और प्रदेश भर में गिर रही साख के लिए जिम्मेदारों की सद्द्बुद्धि के लिए टोपी और गुलाब का फूल भेट किया है।कोठी रोड स्थित विक्रम विश्व विद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक कार्यकताओं ने कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर उन्हें गांधी टोपी और गुलाब के फूल भेट किए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की विश्व विद्यालय में अनियमितता का अम्बार लगा है ,नियमों को ताक में रखकर भ्र्ष्टाचार बढ़ रहा है ,पीएचडी घोटाला होने के बाद भी अब तक जांच रिपोर्ट पेश नहीं की है ,योग्य लोगो का हित मारकर अयोग्य लोगो को 100 में से 100 नंबर दिए जा रहे है।गांधी टोपी और गुलाब भेट करते कार्यकर्ताबिना अनुमति के खोले कोर्सएनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव बबलू खींची ने बताया की कई कोर्स बिना अनुमति के खोल दिए। कई अध्ययन शाला में एक भी एडमिशन नहीं हुए। विक्रम विश्व विद्यालय का अपने कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है। इन्ही मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कुलपति को उनके कक्ष में जाकर गांधी टोपी और गुलाब का फूल भेट किया।

Related Articles

Back to top button