ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गीता रेबारी, प्रहलाद सिंह टिपानिया, जय विजय लाफ्टर शो और कवि सम्मेलन का आयोजन

मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका परिषद द्वारा 20 दिवसीय भगवान पशुपतिनाथ महादेव का 60वां मेला आयोजित किया गया है। मेला शुरू होने में साथ ही अव्यवस्थाओ और देरी से हुए निर्णय के चलते विवादों में है।मेला समिति एक बार फिर चर्चाओं मे आई जब मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय होते होते मेले को चार दिन बीत गए । कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाले सांकृतिक कार्यक्रमो सूची नपा ने तब जारी जब दो घंटे बाद कार्यक्रम का आयोजन होना था।सांस्कृतिक आयोजन में सबसे महंगी गीता रेबारीमेला समिति द्वारा इस बार चार बड़े सांकृतिक आयोजनों को तय किया गया है । इनमे प्रलाद टिपानिया की निर्गुणी भजन संध्या 4 लाख 25 हजार , जय विजय का लाफ्टर शो 3 लाख 49 हजार, कवि सम्मेलन 1 लाख 40 हजार और गुजरात की भजन गायिका गीता रेबारी को 7 लाख 43 हजार में तय किया गया हैं ।मेले में यह रहेंगे खास आयोजन9 नवम्बर को निर्गुणी भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया की भजन संध्या होगी ।13 नवम्बर को गुजरात की भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या17 नवम्बर को जय विजय सचान का लाफ्टर शो18 व 19 नवम्बर को पशुपतिनाथ महादेव मेला परिसर में मालवा मेवाड कुश्ती प्रतियोगिता होगी जो दोपहर से शाम तक चलेगी। 19 नवम्बर शनिवार को मेला के सास्कृतिक रंगमंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।इसमें कवि विनीत चौहान, जानी बैरागी, शशीकांत यादव, भुवन मोहीनी, अशोक चारण, अमन अक्षर, दिनेश देशी घी, दिपक पारीख, मनोज गुर्जर, योगिता चौहान, मुन्ना बैटरी, वैभव बैरागी, रजनी शर्मा अपने गीत व कविताओं की प्रस्तुती देंगे। 20 नवम्बर रविवार को मिस्टर एमपी बाडी बिल्डीग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 नवम्बर को मेला का समापन होगा।आयोजन के दो घंटे पहले तय हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमभगवान पशुपतिनाथ का कार्तिक मेला शुरू होने के साथ ही विवादों में रहा। शुरुआत में मेला समिति को लेकर विवाद रहा इसके बाद दुकानों के आवंटन को लेकर विवाद रहा और अब सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए है।

Related Articles

Back to top button