ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

एक ताबूत तैयार रखो, जांच अधिकारी को आया धमकी भरा फोन 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता एसके श्रीनिवासन की कथित हत्या मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी को धमकी मिली है। जांच अधिकारी ने कहा है कि उन्हें शनिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन आया था। फोन कॉल में ‘एक ताबूत तैयार’ रखने को कहा गया। गौरतलब है कि इसी साल 16 अप्रैल को श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई थी।
जांच अधिकारी एम अनिल कुमार जिन्होंने कॉल प्राप्त किया ने इसकी सूचना दी। इसके आधार पर पलक्कड़-टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। फिलहाल कॉल करने वाले के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पूर्व जिला नेता और आरएसएस के पदाधिकारी श्रीनिवासन पर 16 अप्रैल को पलक्कड़ के पास मेलमुरी में उनकी मोटरसाइकिल की दुकान पर छह लोगों के एक समूह ने हमला किया था।
वहीं अप्रैल में पीएफआई सहयोगी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता एम सुबैर और आरएसएस नेता श्रीनिवासन की दो बैक-टू-बैक राजनीतिक हत्याओं ने केरल के पलक्कड़ जिले को हिलाकर रख दिया था। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कथित जवाबी हमले में 15 अप्रैल को सुबैर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और अगले दिन श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button