ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
इंदौर

इंदौर में दो लोगों में झगड़ा होने पर बीच-बचाव करने पर फार्मा स्टूडेंट्स का मर्डर

इंदौर में झगड़े के दौरान दोस्त का बचाव करने में एक बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने रात में हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वही उसके साथियों की तलाश की जा रही है। TI संजय सिंह बैस के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे गीता भवन मेन रोड़ की है। यहां सुजल राठौर (24) निवासी गणेश नगर पर राज दीप और उसके साथियों ने हमला कर दिया। उपचार के लिए सुजल को एमवाय पहुंचाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला सुजल इंदौर में किराए से रूम लेकर रहता था। दोस्त की गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था पुलिस के मुताबिक प्रांरभिक जांच में पता चला है कि सुजल का दोस्त शितिष सोनी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बाइक पर सुजल को लेकर गीता भवन चौराहे पर पहुंचा था। युवती का पूर्व प्रेमी राजदीप भी वहां मौजूद था। इस दौरान शितिष और राजदीप में विवाद होने लगा। अपने दोस्त की पिटाई होती देख सुजल बीच-बचाव करने पहुंचा। इस दौरान राजदीप और उसके अन्य साथियों ने सुजल की भी जमकर पिटाई की और उसके सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। विवाद के बाद यहां पलासिया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन मामूली मारपीट समझ वह पूछताछ कर वापस थाने आ गए। जिसके बाद देर रात अधिकारियों को सुजल की मौत की जानकारी लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button