ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फ्रीलांसर डॉट कॉम पर नौकरी के नाम पर रुपए ऐंठता था, व्हाट्सएप नंबर बदलकर करता था चैट

भोपाल: सायबर क्राइम ब्रांच ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फ्रीलांसर डॉट कॉम पर नौकरी के नाम 54722 ठगी की थी। ठगे हुए पैसे को अपने पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। इसके बाद दो अन्य खाते में भेजकर उसे एटीएम से निकाल लिया था। पुलिस ने आरोपी के पास एक मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक पासबुक और दो एटीएम जप्त किए हैं। आरोपी ने अब पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की बात कबूल की है।भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने शिव विहार कराला, दिल्ली का रहने वाले सुखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखवीर बी.कॉम सेकेंड ईयर की छात्र है। फ्रीलांसर डॉट कॉम पर जॉब देने के नाम पर ठगी करता था। फरियादी अनुज पटेल ने फ्रीलांसर डॉट कॉम पर जॉब के लिए लॉगिन किया था जिसके तुरंत बाद उसके पास जॉब का ऑफर आया, जिसमें टाईपिंग की जॉब करने की बात कही। जब फरियादी तैयार हो गया तो उसका व्हॉटसएप नंबर लेकर और अपने व्हॉटसएप नम्बर को +44 नम्बर से चेंज कर उससे चैट करने लगा। क्यू आर कोड भेजकर रजिस्ट्रेशन फीस, माईलस्टोन चार्ज, मीडिएटर कमीशन चार्ज, खाता वेरीफिकेशन आदि के नाम पर पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। ट्रांजेक्शन चेन तोड़ने के लिए आरोपी पैसों को अन्य खातों में ट्रांसफर करके एटीएम से निकाल लेता था। जब आवेदक को शक हुआ तो उसने जॉब के लिए मना करके पैसे वापस मांगे। इसके बाद फरियादी से प्रोजेक्ट कैंसिलेशन चार्ज, रिफंड चार्ज, जीएसटी चार्ज आदि के नाम पर 54722 रुपए ऐंठ लिए। ठगी के बाद आरोपी ने अपना बदला हुआ व्हाट्सएप नंबर और फ्रीलांसर साइट को बंद कर दिया। सायबर क्राइम की टीम ने आरोपी के पास से एक मोबाईल फोन, एक सिम कार्ड, एक बैंक पासबुक, दो बैंक एटीएम कार्ड, व आरोपी का आधार कार्ड को जप्त किया गया हैं। सायबर क्राइम से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर. 9479990636 और राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 155260 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button