ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

प्रहलादपुर माजरा बदरौला पंचायत में पंचों का नाम फाइनल, सरपंच को लेकर किया जा रहा मंथन

फरीदाबाद: जल्द ही सर्व सम्मति से सरपंच पद पर नाम हो जाएगा फाइनल, गूर्जर बाहुल्य हैं गांव।तिगांव ब्लॉक के गांव प्रहलादपुर माजरा बदरौला पंचायत में भी सर्व सम्मति से सरपंच चुनने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को गांव में हुई बैठक में सर्व सम्मति से पंचों के नाम फाइनल कर दिए गए। अब सरपंच पद पर नाम फाइनल करना है। इसके लिए गांव के मौजिज लोग आपस में विचार विमर्श कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर ये गांव गूर्जर बाहुल्य गांव माना जाता है। इस गांव की आबादी करीब ढाई हजार है। जबकि वोटरों की संख्या 800 से अधिक है। गांव निवासी िरटायर्ड पंचायत सचिव रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, पोहप सिंह, ओमकार, बलराज सिंह, अमरचंद, श्रीचंद, सिंहराज सूबेदार आदि ने बताया कि मंगलवार को गांव में हुक्के पर बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी मौजिज लोग शामिल हुए। उन्हांेने बताया कि उनकी पंचायत में सात वार्ड हैं। इन सभी के लिए पंच के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। अभी सरपंच पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि एक दो दिन में ही नाम फाइनल कर सभी के नामों की घोषणा की जाएगी।भाईचारे को बनाए रखने के लिए हो रही कवायदग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में जल्दी कोई विवाद नहीं होता। यदि किसी से कोई बात हो भी गई तो सभी गांव के मौजिज लोग मिल बैठकर अपना फैसला कर लेते हैं। उनका कहना है कि गांव का आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए ही प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button