ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

एयर क्वालिटी खराब; मास्क लगाकर निकले लोग, कई जगहों पर विजिबिलिटी भी कम

चंडीगढ़; चंडीगढ़ में लगातार एयर क्वालिटी खराब हो रही है। इस मौसम में पराली का जलाया जाना इसका एक बड़ा कारण है।चंडीगढ़ की एयर क्वालिटी खराब चल रही है। आज सुबह से शहर में कई जगह धुआं दिखाई दे रहा है। बीते मंगलवार प्रकाश उत्सव के दौरान जले पटाखों और पराली का धुआं आसमान में छाया हुआ है। कुछ एरिया में एयर क्वालिटी काफी खराब है। ऐसे में दूर की विजिबिलिटी भी खराब हो रखी है। कई लोग फेस मास्क लेकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। वहीं मोहाली, जीरकपुर और आसपास के इलाके में भी इस हवा में धुआं फैला हुआ है।इससे पहले बीती मंगलवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब रहा था। एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशंस, सेक्टर 53 में यह मंगलवार रात 11 बजे 314 पाया गया था। वहीं सेक्टर 22 के स्टेशन में 266, सेक्टर 25 के स्टेशन में 191 पाया गया। बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स यदि 301 से 400 के बीच हो तो वह काफी खराब माना जाता है। वहीं इससे सांस संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।दिवाली की रात सेक्टर 53 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 119 था। वहीं सेक्टर 22 में 130 तथा सेक्टर 25 में 114 पाया गया था। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में गिरावट और वातावरण में दबाव के चलते भी एयर क्वालिटी पर असर पड़ता है। बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स अगर 0 से 50 के बीच हो तो उसे अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच इसे संतोषजनक, 101 से 200 के बीच इसे संतुलित, 201 से 300 के बीच खराब और 301 से 400 के बीच काफी खराब माना जाता है। वहीं 401 से 500 केद बीच अति गंभीर माना जाता है।बता दें कि किसानों द्वारा पराली जलाए जाना एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। इससे दिल्ली समेत NCR की हवा भी लंबे समय से प्रदूषित हो रही है। सरकारें भी किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर चुकी हैं। इसके बावजूद लगातार कई जगहों पर पराली जलना जारी है।

Related Articles

Back to top button