ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एक महीने के बाद बदला मौसम, 2 दिन के बाद बढ़ेगी ठंड

अशोकनगर: अशोकनगर जिले में एक महीने के बाद मौसम में पूरी तरह से बदलाव दिखाई दिया। बुधवार की सुबह के समय से आसमान में घने बादल छा गए। जिसकी वजह से सुबह के समय 10 बजे तक सूरज दिखाई ही नहीं दिया। इसके बाद हल्की-हल्की धूप निकली है। आज के दिन सुबह के समय बादलों के साथ हवा का रुख तेज होने की वजह से सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ।दिन के पारे में हुई गिरावटसुबह के समय से आसमान में घने बादल छाए रहने की वजह से दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हुई है। दिन के पारे में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के बाद पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं रात के बारे में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है अब वह 17 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। बीते 4 दिनों से एक जैसा बना हुआ था लेकिन एक बार फिर से बदलाव हो गया है।1 महीने में पूरी तरह से बदला मौसममौसम का मिजाज 1 महीने में कई बार बदला हुआ दिखाई दिया, लेकिन पूरी तरह से मौसम नहीं बदला। जैसे ही बारिश का दौर थमा था और मानसून की विदाई होने के बाद हल्की ठंड ने दस्तक दे दी थी। जिसके बाद कई बार दिन और रात के बारे में उतार-चढ़ाव हुआ लेकिन बुधवार को सुबह के समय पूरी तरह से आसमान में बादल छाए हुए दिखाई दिए।2 दिन के बाद बदलेगा मौसमअशोकनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक इसी तरह से आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में तेजी से बदलाव होगा और मौसम साफ हो जाएगा। बादल हटने के बाद दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा।

Related Articles

Back to top button