ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लावा घोघरी पुलिस ने मैनी खापा के पास पकडी गौ वंश से भरी एसयूवी, तस्कर के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण

छिंदवाड़ा: महाराष्ट्र की बार्डर से सटे छिंदवाड़ा में गौवंश तस्करी का खेल एक बार फिर शुरु हो गया है, महज तीन दिनों के अंदर , लावाघोघरी पुलिस ने ही दो वाहनों को तस्करी के मामले में जप्त कर 14 गौवंश मुक्त कराए हैं। बड़ी बात तो ये है कि अब तस्कर बड़े ट्रकों की जगह छोटी लग्झरी कारों पर फोकस कर रहे हैं, ताकि पुलिस और हिन्दूवादी संगठनों को चकमा देकर गौवंश तस्करी कर सके।तीसरे दिन लावाघोघरी पुलिस ने एक 15 लाख कीमत के एक्सयूवी वाहन को जप्त किया है, जिसमें सात गौवंश को भरकर तस्करी कर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाए जा रहे थे। जानकारी में लावाघोघरी पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद ग्राम मेनीखापा के समीप मेन रोड पर एक एक्सयूवी 500 को रोकने का प्रयास किया गया।लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर उसमें सवार लोग गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने वाहन की चैकिंग की तो उसमें पांच नग गौवंश जीवित और दो मृत गाय मिली, जिसके बाद जिंदा गौवंश को गौशाला भेजा गया, जबकि मृत को दफना दिया गया।वहीं पुलिस ने इस मामले में एक्सयूवी 500 क्रमांक एमपी 65 एम 5555 के अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मप्र गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, मप्र कृष्ण पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button