ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुरैना पड़ोसीऔ ने की महिला की पिटाई अपराध घर के पास कचड़ा डालने से रोका

मुरैना में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जौरा कस्बे की है। बात सिर्फ इतनी थी कि महिला के पड़ोसी उसके घर के सामने कचरा डालते थे। इस पर महिला ने जब आपत्ति जताई, तो उसको सड़क पर पीटा। महिला ने जौरा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेनू जाटव, निवासी कमानी का पुरा (जौरा) के घर के सामने उसके पड़ोसी रमेश, देवो व अन्य महिलाएं कचरा डाल जाती थीं। हर दिन उनका यही क्रम चलता रहता था। कचरा डालने से महिला के घर में दुर्गन्ध आती थी। उसके घर पर आने वाले मेहमानों ने उससे कई बार कहा कि तुम्हारे घर के सामने यह लोग कचरा डाल जाते हैं, तुम इस पर आपत्ति क्यों नहीं करती, लेकिन महिला इस बात से डरती थी। उसका पति मजदूरी करता है तथा वह डरती थी कि वह गरीब है और उसके पड़ोसी दबंग, कहीं ऐसा न हो कि वे लोग उसे कोई नुकसान पहुंचा दें। आखिर एक दिन रोज-रोज की दुर्गंध से तंग आकर उसने कचरा डालने वाले पड़ोसियों से कहा कि वह उसके दरवाजे पर कचरा न डाला करें। यह बात पड़ोसियों को नागवार गुजरी और वे सब एक राय होकर आए और उसको जमीन पर पटक कर पीट डाला। पुलिस थाने पहुंची महिला अपने साथ हुई मारपीट की दुर्व्यवहार से आहत महिला जौरा पुलिस थाने पहुंची और वहां जाकर उसने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button