ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्वालियर की धरती पर लघु भारत का स्वागत- देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर

( रिपोर्ट-दिनेश सिकरवार) ग्वालियर राष्ट्रीय एकता युवा शिविर में आज हम ग्वालियर में पूरे भारत के दर्शन कर रहे हैं इसकी बुनियाद भाई जी ने रखी थी उसी का परिणाम है कि आज 18 राज्यों के 275 युवक युवतियां राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर मेरे निमंत्रण पर ग्वालियर आए हैं मैं उनका स्वागत करता हूं राष्ट्र की एकता तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है भविष्य में भारत निर्माण युवाओं को करना है ।इसका प्रशिक्षण भाई जी ने अपने जीवन काल में कड़ी मेहनत से देश के लाखों युवाओं को दिया, उन्हीं के काम को आगे बढ़ाने का काम देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए युवा कर रहे हैं। आज जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शिवपुरी लिंक रोड पर चल रहे राष्ट्रीय एकता युवा शिविर के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह रामू भैया ने युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शाशन के मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया तथा युवाओं को संबोधित करते हुए कहां कि आज हम भारत माता के संगीत को विभिन्न भाषाओं के नारे के रूप में सुन रहे हैं यह अद्भुत नजारा है कि हम इस ग्वालियर की धरती पर संपूर्ण भारत के दर्शन युवा शिविर में कर रहे हैं पूरे देश के युवाओं की एकजुटता तथा अनुशासन अद्भुत है। उन्होंने आगे कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि 18 राज्यों से आए 300 से अधिक युबक युवतियां पूर्ण अनुशासन के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने के लिए धर्म ,जाति ,संप्रदाय की दीवारों को तोड़कर एकजुटता का परिचय दे रहे हैं ।यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि भाई जैसे महान व्यक्तित्व ने युवाओं के लिए लंबे परीक्षण के बाद जो कार्यक्रम तैयार किए हैं उसी का परिणाम है ।आज हम ग्वालियर शहर में लघु भारत के दर्शन कर रहे हैं । राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता युवा शिविर की दिनचर्या का प्रारंभ सुबह पांच बजे युवा गीत होता है। "नौजवान आओ रे नौजवान गाओ रे" उसके पश्चात 1 घंटे का व्यायाम एवं योगासन का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका सूत्र है "एक घंटा दे को एक घंटा देश को " इसी सूत्र को आगे बढ़ाते हुए सशक्त युवा, राष्ट्र को समर्पित युवा ,एकजुट युवा " के सूत्र को लेकर युवा शिविर में दिनभर की दिनचर्या पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाती है। "भिन्न भाषा भिन्न भेष भारत अपना एक देश" राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए भाषा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश में 1652 मातृभाषाए बोली जाती हैं ।ये सभी स्थानीय स्तर पर बोली जाने वाली भाषाएं भारत की मात्र भाषाएं हैं ।सभी लोग अपनी अपनी मातृभाषा से असीम प्रेम करते हैं। भारतीय संविधान में 22 भारतीय भाषाओं को स्थान दिया गया है ।इसी एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए भाषा सीखने का 1 घंटे का सत्र आयोजित किया जा रहा है ।जिसमें प्रत्येक शिविरार्थी को कम से कम एक भाषा सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है ,ताकि बोलचाल की भाषा में कुछ वाक्य किसी दूसरी भाषा के सीख सके। यही भाषाई एकजुटता का समाधान है। हम सब देशवासी एक दूसरे की भाषा का सम्मान करें। युवाओं की चिंता और चुनौतियाँ देश की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिसमें दिन प्रतिदिन बढ़ती हिंसा ,रोजमर्रा के जीवन में भ्रष्टाचार, पहाड़ की तरह खड़ी बेरोजगारी, पर्यावरण प्रदूषण तथा आजीविका के मुद्दों को लेकर 2 घंटे का गहन विमर्श चल रहा है ।जिसमें युवा को अपने विचार रखने का मौका मिलता है । सामूहिक खेल सामूहिक खेल भारत जैसे विशाल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है निर्धारित खेलों में सीमित संख्या में ही लोग भाग ले पाते हैं ।जबकि हमें ऐसे खेल चाहिए जिसमें देश के करोड़ों लोग खेल सके हैं। ऐसे खेलों की जरूरत है यह सारे खेल भाई जी ने बर्षों की मेहनत से तैयार किये हैं ।भारत जैसे विशाल देश के लिए बिना साधन के खेल ही सभी युवाओं को जोड़ सकते हैं । युवाओं के लिए दिए हैं इन खेलों में एक साथ सैकड़ो लोग खेल सकते हैं जिसमें किसी साधन की जरूरत नहीं होती ।इसी प्रकार के 1 दर्जन से अधिक खेलों का प्रशिक्षण शिबिर में दिया जा रहा है । सर्वधर्म समभाव सर्व धर्म प्रार्थना राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय संस्कृति की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें अलग राज्यों की प्रस्तुतियां देखते ही बनती हैं राष्ट्रीय एकता युवा शिविर में प्रतिदिन डेढ़ घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है जिसमें परंपरागत कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है देश की एकता अखंडता को मजबूत करने का मतलब है कि विभिन्न राज्यों के युवा एक साथ सामूहिक रूप से रहते हैं सामूहिक भोजन, सामूहिक आवास ,सामूहिक खेल, सामूहिक प्रार्थना सामूहिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम ,यही शिविर की विशेषताएं हैं जो एकता के सूत्र में बांधती हैं ।आगे शहर में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए युवा रैली के रूप में निकलेंगे जो देश की ताकत नौजवान देश की इज्जत नौजवान देश की किस्मत नौजवान के नारों को बुलंद करते हुए भारत माता की जय की जय जयकार करेंगे। शिविर के संचालन में केरल से आए श्री सुकुमारन राष्ट्रीय युवा योजना के श्री मधुसूदन दास श्री नरेंद्र भाई श्री धर्मेंद्र भाई कर रहे हैं। राष्ट्रीय युवा योजना नई दिल्ली के सचिव रन सिंह परमार ने बताया की पांच दिवसीय शिविर में सुबह से शाम तक राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूत करने के 12 प्रकार की गतिविधियां का आयोजन किया जाता है तथा दिन-ब-दिन युवाओं में राष्ट्रीय एकता के प्रति दृढ़ संकल्प दिखाई देता है इस प्रकार के लाखों शिविरों की देश में करने की जरूरत है।शिबिर के संयोजक श्री युवराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button