ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर करेंगे मंथन, खजराना गणेश के दरबार में भी जाएंगे

इंदौर: पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वे इंदौर में करीब दस घंटे रहेंगे और अलग-अलग प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। वे सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद कमलनाथ जिंसी मोहल्ला स्थित अनिल शुक्ला के निवास पर पहुंचे। यहां से वे भारत जोड़ो यात्रा की मीटिंग में शामिल होंगे। 12.30 बजे तक वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों के साथ मीटिंग करेंगे।खालसा कॉलेज भी जाएंगे कमलनाथमीटिंग के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ खालसा कॉलेज भी जाएंगे। हालांकि वे यहां गुरुनानक जयंती के प्रोग्राम में शामिल होंगे। खास बात यह है कि ये वहीं खालसा कॉलेज है जहां राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रात को रुकेंगे। शाम 4.35 वे लाभ मंडपम पहुंचेंगे। यहां वे मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे अभय प्रशाल में भारत जोड़ो यात्रा प्रोग्राम में शामिल होंगे। शाम 6.55 बजे वे खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने जाएंगे। यहां से वे एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से वे रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button