ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में 15 नवंबर के बाद पड़ेगी ठंड, बादलों के कारण उछल रहा पारा

छिंदवाड़ा: जिले में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा का रुख उत्तर पूर्वी है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वेदर सिस्टक एक्टिव होने एवं बादलों की आवाजाही से ठंड पर ब्रेक लग गया है।दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री का उछाल आ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 48 घंटों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।लेकिन 15 नवंबर से एक बार फिर उत्तरी हवाओं के प्रबल होने से तेजी से तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा। कड़ाके की ठंड के लिए जिलेवासियों को अभी थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ रहा है लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली ठंड के बाद इस महीने में पारा तेजी से नीचे गिरेगा।नवंबर में 31 डिग्री पाराअक्टूबर के अंत में जहां अधिकतम पारा 27 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया था। वहीं नवंबर का पहला सप्ताह समाप्त होने के बाद भी पारा 31 डिग्री चल रहा है। जिससे ठंड का इंतजार कर रहे गर्म कपड़ों के कारोबारियों को व्यवसाय भी धीमी गति से चल रहा है।कोल्ड डे के दिनों में होगी बढ़ोतरीमौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से लेकर फरवरी तक ठंड अपना असर दिखाएगी। दिसम्बर व जनवरी महीने में इस बार कोल्ड डे के दिनों में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button