ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र का मामला, मौत के कारणों की पड़ताल में जुटे अधिकारी

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थिति में बाघ का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने बारिकी से जांच पड़ताल की है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र के बड़वार बीट में शनिवार को कक्ष क्रमांक आरएफ 97 कन्दूहाई हार में नर बाघ का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। नर बाघ की उम्र 13 वर्ष बताई गई है।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा ने बताया कि गश्ती दल को बाघ का शव मिला था। सूचना मिलते ही एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार पोस्ट मार्टम कराया गया, और अंतिम संस्कार करवाया गया है। नर बाघ की उम्र 12 से 13 साल करीब है। मौत के कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बाघ के अंगों को सुरक्षित किया है। बाघ का पूरा शरीर सही हालत में मिला है।

Related Articles

Back to top button