ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

फैशन डिजाइनर स्टूडेंट से बोला-आपका रिज्यूम सिलेक्ट हो गया, जॉब पक्की; फिर ऐंठे एक लाख

रायगढ़: तेलीबांधा थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। राजधानी रायपुर में एक फैशन डिजाइनर स्टूडेंट ठगी का शिकार हो गई। ठगने वाले ने उसे फोन करके ये कहा था वह नौकरी डॉट कॉम से बोल रहा है। आपका रिज्यूम सिलेक्ट हो गया है। मगर इंटरव्यू और तमाम चीजों के लिए कुछ पैर उससे एक लाख रुपए ले लिए। इसके बावजूद ना तो उसका इंटरव्यू हुआ और ना ही नौकरी लगी। जिसके बाद मामले में पुलिस से शिकायत हुई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।इस केस में जोरा इलाके में रहने वाली अंजली शर्मा नाम की युवती ने थाने में शिकायत की है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर को उसे किसी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने उससे कहा कि मैं नौकरी डॉट कॉम से बोल रहा हूं आपको रिज्यूम सिलेक्ट हो गया है। आपकी जॉब अर्मानी कंपनी में लग जाएगी। मैं कुछ समय में आज ही आपका इंटरव्यू करवाऊंगा।ये कहने के बाद ठग ने कहा कि पहले तो आपको 2500 रुपए रजिस्ट्रेशन का देना होगा। इसके अलावा कुछ और कामों के नाम पर लड़की से एक लाख रुपए ले लिए। ठग ने लड़की से ये भी कहा कि आपका खाता ब्लॉक हो गया है। उसे सुधरवाना भी पड़ेगा। उसके लिए भी पैसे चाहिए। इस प्रकार कुल एक लाख रुपए लड़की से लिए। इसके बावजूद पूरा दिन गुजर गया उसे इंटरव्यू के लिए फोन नहीं गया।युवती ने भी अलग-अलग बार में एक लाख रुपए दे दिए। इसके बाद पीड़िता अगले दिन भी उस नंबर पर संपर्क करत रही। लेकिन फोन करने वाले शख्स से बात नहीं हो सकी। जिसके बाद पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button