ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

7 से 10 नवंबर तक केवल श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी, बाकी गाड़ियों को उझानी होकर निकाला जाएगा

बदायूंए: रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा की खादर पर तंबू का शहर पूरी तरह बस चुका है। जिसे जहां जगह मिल रही है वहां टेंट लगाकर कटरी को आबाद कर रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पुलिस ने इस रूट पर अब डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी है।इसके तहत 7 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक मेला ककोड़ा जाने वाले मार्ग पर केवल श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। जबकि बाकी के व्यवसायिक और अन्य वाहन समेत लोडर कासगंज, कछला वाया उझानी होकर गुजरेंगे।मेला ककोड़ा में हमेशा की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन तकरीबन 5 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। जबकि उस के दूसरे दिन लगभग 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की अटकलें हैं। वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन चंद्रग्रहण होगा। ऐसे में लोग इसके दूसरे दिन गंगा स्नान करेंगे। इन हालात को मद्देनजर श्रद्धालुओं के साथ कोई सड़क हादसा न होने पाए इसके लिए एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने यहां डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी।बदायूं में गंगा तट पर लगे मेला ककोड़ा में सजी दुकानें।ऐसे होगा डायवर्जनएसएसपी ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था 7 नवंबर से 10 नवंबर तक सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक लागू रहेगी। इसके तहत गंजडुंडवारा, अलीगंज व मैनपुरी की ओर से जाने वाले हल्के व भारी वाहन बदायूं से उझानी कासगंज होते हुए गंतव्य को पहुंचेंगे। वहीं इसी रूट से आने वाले वाहनों को भी उझानी कासगंज का रूट अपनाना पड़ेगा। हालांकि डायवर्जन व्यवस्था मेला में आने वाले वाहनों पर लागू नहीं होगी।खिलौनों की इस बार बंपर बिक्री की उम्मीद है।कुछ और तस्वीरें में देखें बदायूं का मेला ककाेड़ामेले में गर्मागरम भटूरों का भी लोग तुत्फ उठा रहे हैं।भेलपुरी की दुकान भी सजने लगी है।संस्थाओं के लोगों ने भी मेला ककोड़ा में टेंट लगाए हैं।गंगा में दीपदान करते लोग।बैरकेडिंग और लाल झंडी लगाकर गहरे पानी में लोगों को जाने से रोका गया है।मेले में बड़े मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button