मध्यप्रदेश
मुरैना पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष 9 घायल
मुरैना के जनकपुर गांव में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े और देखते ही देखते झगड़े ने खूनी संघर्ष का रुप धारण कर लिया। इस संघर्ष में 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार की है। बता दें, कि सिविल लाइन थानार्न्तगत गांव जनकपुर में अशोक, राजवीर व दिलीप सिंह के खेत की मेढ़ को निरंजन व उसके बेटों ने काट लिया था। जब अशोक सिंह ने निरंजन से कहा कि तुमने खेत की मेढ़ क्यों काटी तो उसने कहा कि पहले पीटेंगे फिर बताएंगे। इस बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गई। इसके बाद निरंजन के लड़के व भाई फरसे व लाठियां लेकर आए तथा अशोक, राजवीर व दिलीप पर टूट पड़े। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठियां तथा फरसे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायल अशोक सिंह घायल अशोक सिंह पहले से चली आ रही रंजिश दोनों पक्षों के बीच पहले से भी जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसलिए दोनों पक्षों के बीच बोल-चाल नहीं थीं। जब निरंजन सिंह व उसके लड़कों ने अशोक सिंह के खेत की मेढ़ काट ली तो यह झगड़ा और बढ़ गया। घायल घायल सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज सिविल लाइन थाने में इस खूनी संघर्ष को लेकर मामला दर्ज हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






