मध्यप्रदेश
पोरसा स्वच्छता हमारे जीवन का मुख्य उद्देश होना चाहिए हम स्वयं स्वक्ष रहेंगे तभी दूसरों को स्वच्छता का दे पाएंगे
(बीके रेखा बहिन) पोरसा,,,,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर सेंटर के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पोरसा में आज पचोरीपुरा भिंड रोड पर स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई जिसमें आसपास मोहल्ले के आश्रम के भाई बहिन आदि ने सभी जगह पर स्वच्छता का संदेश दिया स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर बी के रेखा बहिन ने कहा जिस प्रकार से शुद्ध अन्न मानव को निरोगी बनाता है सात्विक भोजन करने से हम स्वस्थ रहते हैं उसी प्रकार से हम हमारे मन को बढ़िया संकल्पों से पावरफुल श्रेष्ठ दृढ़ सकारात्मक ऊर्जा से अपने मन को अगर हम साफ सुथरा रखेंगे यानी कि किसी के लिए भी कड़वाहट ना रहे तो हमारा मन अवश्य ही हर एक के लिए शुभ भावनाएं रखकर कार्य कर सकता है तथा हम सभी को स्वयं केंद्र भी स्वच्छता रखनी होगी तभी हम दूसरों को स्वच्छता का संदेश बेहतर ढंग से दे पाएंगे शुभ भावनाओं की शक्ति इतनी पावरफुल होती है कि हम कोई भी असंभव कार्य को संभव कर सकते हैं साथ में रेखा बहन ने कहा जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन इसलिए परमात्मा के ध्यान में हमें परमात्मा की याद में हमें भोजन बनाना चाहिए और भगवान को भोग स्वीकार करा कर उस भोजन को ग्रहण करेंगे तो हमारा मन अवश्य ही स्वस्थ और स्वच्छ होगा और जब हमारा मन साफ सुथरा बन जाएगा किसी के लिए दुर्भावना ईर्ष्या द्वेष नफरत नहीं होगा तो हम अपने आसपास भी साफ-सफाई अवश्य ही रख पाएंगे और हम बीमारियों से भी दूर रहेंगे क्योंकि आज व्यक्ति तन की बीमारी से इतना परेशान नहीं है जितना मन की बीमारी से परेशान है क्योंकि मन में बहुत सारी व्यर्थ संकल्प चलते रहते हैं जिनसे हम मानसिक बीमारियों में फंस जाते हैं हमें तनाव हो जाता है हम परेशान रहने लगते हैं इसलिए सदा शुभ विचार रखें मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता संदीप उपाध्याय राघवेंद्र कटारे संतोष उपाध्याय पवन शर्मा मंसराम जाटव सूरज तोमर श्याम मुरारी बाबा कृष्ण मुरारी गुप्ता ऊषा गुप्ता रामबेटी तोमर राम शाह अशोक ओझा राम रतन शिवकुमार तोमर अर्जुन रमाकांत गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे






