ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिवपुरी विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए अड़े, डॉक्टर बोले- ड्यूटी भी करेंगे विरोध प्रदर्शन भी करेंगे

शिवपुरी: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और जूनियर डॉक्टर के बीच हुए विवाद के बाद शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। परंतु मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के परिसर में टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पीड़ित डॉक्टर हरिओम धाकड़ का कहना है कि जब तक कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पर डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं हो जाता तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी कड़ी में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बीते रात एक कैंडिल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च मेडिकल कॉलेज परिसर में निकाला गया। जिसमें 2 सैकड़ा से अधिक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सम्मलित हुए। इस दौरान “वी वांट जस्टिस” के जमकर नारे लगाए।ड्यूटी भी करेंगे विरोध भी करते रहेंगेपीड़ित डॉक्टर हरिओम धाकड़ का कहना है उनके साथ हुई घटना को आज पांच दिन हो चुके हैं। अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए जब तक विधायक पर मामला दर्ज नहीं हो जाता। तब तक वह इसी प्रकार से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। मरीजों की परेशानी को देखते हुए वह काली पट्टी बांध कर ड्यूटी भी करेंगे।ये था पूरा मामलाकोलारस के भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी भांजी को देखने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने वहां स्टाफ से बदसलूकी की। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उनसे ठीक से बात करने को कहा तो विधायक ने डॉक्टर की कालर पकड़ ली और विधायक के ड्राइवर, पीए तथा अन्य लोगों ने डॉक्टर को पीटा। इस मामले को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। डॉक्टर तभी से लगातार विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पर मामला दर्ज करने को लेकर अड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button