ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

 83 साल की बुजुर्ग महिला को हुआ 28 साल के पाकिस्तानी युवक से प्यार, दोनों किया निकाह 

इस्लामाबाद। जब कोई इंसान प्यार में होता हैं, तब वह सीमा को लांघ देता है। प्यार में इंसान न अमीरी, गरीबी को देखता है और न ही उम्र को देखता है। ऐसा ही एक उदाहरण पाकिस्तान से सामने आया है, जहां एक 83 साल की बुजुर्ग महिला ने 28 साल के युवक को अपना हमसफर चुन लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि दुल्हन बनने वाली महिला की उम्र 83 साल है और वह दूसरे देश की रहने वाली है। अपने 28 साल के प्रेमी से शादी के लिए वह पाकिस्तान पहुंची, जहां दोनों का निकाह हो गया। हाफजाबाद के काजीपुर में विदेशी बुजुर्ग महिला और 28 साल के हाफिज नदीम की शादी एक साल पहले नवंबर 2021 में धूमधाम से हुई। शादी के बाद दोनों एक साथ काफी खुश हैं। शादी के एक साल बाद कपल का अब एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कई सवालों के खुलकर जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। जिस 83 साल की बुजुर्ग महिला को 28 साल के हाफिज नदीम से प्यार हुआ, वह पाकिस्तान नहीं बल्कि पोलैंड की रहने वाली थी। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई, फिर इश्क हुआ, जो ऐसा परवान चढ़ा कि एक साथ रहने के लिए वादे कर लिए। जब सब्र नहीं हुआ,तब महिला पाकिस्तान पहुंची और दोनों ने समाज के अनुसार आगे बढ़ते हुए निकाह कर लिया। इन दोनों के प्यार में सबसे खास बात है कि इस दोनों की जोड़ी बनने के पीछे सबसे बड़ा हाथ फेसबुक का है। शादी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात महिला की है, जिसका इश्किया जुनून देखने लायक है। महिला की उम्र 83 साल है, उसके बावजूद उसने शादी करने की ठान ली और अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गईं। जहां महिला ने अपने प्रेमी से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों ने शादी करके जीवनभर साथ रहने का मन बना लिया है। बुजुर्ग महिला का 28 वर्षीय दूल्हा पाकिस्तान के काजीपुर में अपना कारोबार करता है। बुजुर्ग महिला के पति हाफिज नदीम का स्पेयर पार्ट्स का काम है। फिलहाल बुजुर्ग महिला अपने पति हाफिज नदीम के साथ काफी खुश हैं और दोनों अपने भविष्य की प्लानिंग में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button