ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने तेलंगाना के अल्लादुर्ग से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के अल्लादुर्ग से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की।बता दें कि तेलंगाना में पैदल मार्च का चरण 24 अक्टूबर को शुरू हुआ था और महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 7 नवंबर को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में 8 नवंबर को यात्रा प्रवेश करेगी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी सहित राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस यात्रा के कार्यक्रमों का दौरा कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बीते रविवार ब्रेक लग गया था। सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही। हालांकि, 27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरु हो गई थी।
जानकारी के लिए बता दें कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। ये यात्रा अगले साल कश्मीर में खत्म होगी। यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल सबसे लंबा मार्च है। तमिलनाडु में हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है।
उज्जैन पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस से मिली जानकारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन में ही बिहार कांग्रेस के नेताओं को यात्रा में जुड़ना है।सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सभी प्रखंडों से दो से तीन नेता-कार्यकर्ता,जिलों से दो-दो नेता जबकि प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता और चुनिंदा विधायकों को इस यात्रा में शामिल होना होगा।

Related Articles

Back to top button