ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

24 को मोहड़ा रैली में लेंगे भाग; केंद्र की वादाखिलाफी पर रेलवे ट्रैक जाम करने की धमकी

यमुनानगर: यमुनानगर में पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता।हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की जिला स्तरीय मीटिंग हुई। जगाधरी अनाज मंडी में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ 24 नवंबर को मोहड़ा में होने वाली किसानों की रैली में भाग लेने को लेकर रणनीति बनाई गई। दावा किया गया कि यमुनानगर से हजारों की संख्या में किसान इस रैली में भाग लेंगे।भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुनदयाणा ने बताया कि 24 नवंबर को मोहडा अनाज मंडी मे किसानों की रैली होगी। किसान आंदोलन के 2 साल होने पर किसानों की रैली की जा रही है। किसान आंदोलन की समाप्ति पर केंद्र सरकार ने लिखित में किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने का वादा किया था और एमएसपी पर कमेटी बनाने की बात कही थी।यमुनानगर में बैठक करते हुए किसान नेता।आंदोलन को 1 साल बीत जाने के बाद आज तक भी रेलवे पुलिस ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए। किसान नेताओं ने कहा कि अगर 24 नवंबर तक सभी मुकदमे वापस नहीं होते तो मोहडा अनाज मंडी में रैली करने के बाद किसान मोहडा में रेलवे ट्रैक को अनिश्चितकाल के लिए जाम करेंगे। रैली को कामयाब बनाने के लिए बैठक में ब्लॉक स्तर पर किसान नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यमुनानगर जिले से हजारों किसान मोहडा में होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button