ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कृषि उप संचालक बोले- जिले में 11910 मीट्रिक टन यूरिया, 12677 टन DAP उपलब्ध

हरदा: पहलेकिसानों से अपील, कहा-‘अपवाहों पर ध्यान ना दें किसान’हरदा जिले में शुक्रवार को खिरकिया तहसील मुख्यालय पर किसानों की खाद लेने को लेकर लगी लंबी लाइन देखी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जिले में खाद की कोई भी कमी नहीं होने का दावा किया है।जानिए अभी कितनी मात्रा है उपलब्धकृषि उप संचालक एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि हरदा जिले में किसानों की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। जिले में इस समय 11910 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। जबकि गत वर्ष 8317 मीट्रिक टन यूरिया ही उपलब्ध था। इसी तरह जिले में इस समय 12677 टन डीएपी उर्वरक उपलब्ध है, जबकि गत वर्ष 11121 मीट्रिक टन ही उपलब्ध था। जिले में 1090 मीट्रिक टन म्यूरेट ऑफ पोटाश उपलब्ध है, जबकि गत वर्ष पोटाश उर्वरक केवल 680 मीट्रिक टन ही उपलब्ध था। उप संचालक चंद्रावत ने बताया कि इसके अलावा जिले में इस समय 2532 मीट्रिक टन कॉम्प्लेक्स उर्वरक भी उपलब्ध है।​​​​​​कलेक्टर ने तैनात किए अफसरउधर, किसानों को खाद मिलने में हुई परेशानी के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ने उर्वरक वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए नायब तहसीलदारों, तहसीलदारों एवं तीनों एसडीएम को सहकारी समितियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निजी खाद विक्रेताओं के दुकानों पर तैनात किया गया है। ताकि किसी भी किसान को खाद मिलने में दिक्कत ना हो। कलेक्टर गर्ग ने किसानों से अपील की है कि खाद की कोई कमी नहीं है। लगातार खाद की रेक लग रही है। किसानों को खाद उनकी जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button