ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

CM शिवराज से की पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने की मुलाकात

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शनिवार सुबह पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह मिलने पहुंचे। तीनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट बैठक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रशासनिक व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों और व्यवस्था को लेकर चर्चा की। दरअसल 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंच रही है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने यात्रा को लेकर सीएम से चर्चा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया और दोनों नेताओं यात्रा को लेकर आश्वासन दिया। वहीं इस बैठक के खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है। सीएम ने चर्चा के बाद कहा है कि सुरक्षा, बिजली, सफाई समेत सभी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निर्देश देंगे। साथ ही जो संभव व्यवस्थाएं सरकार और प्रशासन की ओर से होंगे वो की जाएंगी। सीएम शिवराज ने उन्‍हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा का दायित्व हमारा है। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा का रूट फाइनल हो गया है। यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर से प्रदेश प्रवेश करेगी। राहुल गांधी 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। 3 दिसंबर को आगर जिले से यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी 400 किलोमीटर का सफर तय कर 6 जिलों और करीब 25 विधानसभा सीटों में यात्रा करेंगे।

Related Articles

Back to top button