ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

रेवाड़ी में 2 कार की आमने-सामने टक्कर; कई बार पलटी खाई, बच गई  जान

रेवाड़ी: गांव जाडरा में पलटी हुई कार के पास मौजूद लोग।हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार सुबह 2 कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद दोनों की कार ने कई बार पलटी खाई और फिर सड़क किनारे जा गिरी। हालांकि गनीमत यह रही कि दोनों कार में सवार किसी भी शख्स को खरोंच तक नहीं आई।मिली जानकारी के अनुसार, महेन्द्रगढ़ जिला निवासी विजय कुमार अपनी ईको कार में दोस्त और उसके परिवार को लेकर रेवाड़ी की तरफ आ रहा था। कार में विजय समेत 5 लोग सवार थे। जब वे गाड़ी लेकर महेन्द्रगढ़ मार्ग पर गांव जाडरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक ऑल्टो कार के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई।टक्कर लगने के बाद ईको कार सड़क पर दो बार पलटी खाई और फिर सड़क किनारे बने गड्‌डे में जाकर फंस गई। उसमें सवार किसी भी शख्स को खरोंच तक नहीं आई।200 मीटर दूर तक पलटी खाई ऑल्टोप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद ऑल्टो कार भी अनियंत्रित हो गई और 200 मीटर दूर तक सड़क पर कार 4 बार पलटी खाई और फिर सड़क के साइड में खेत में जाकर खड़ी हो गई। कार का चालक कार से निकलकर चला गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि ऑल्टो कार की हालत को देखकर लग रहा था कि जैसे उसमें सवार कोई बचा ही नहीं हो।

Related Articles

Back to top button