ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

श्योपुर में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर नगरपालिका कर्मियो ने भाजपा नेताओ के कहने पर शहर में फैलाया कचड़ा दिखाने के लिए भाजपा जनप्रतिनिधियों ने की सफाई 5 नगरपालिका कर्मी निलंबित विडियो हुआ था वायरल तब हुई कार्रवाई

(कविता सिंह जादौन ) श्योपुर शहर के पटेलचाैक पर जन प्रतिनिधियों द्वारा सफाई किए जाने का एक वीडियाे वायरल हाे रहा है। इसमें नगर पालिका के सफाईकर्मी पहले कचरा फैला रहे हैं अाैर बाद में उसकाे भाजपा के नेता साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियाे मप्र स्थापना दिवस पर अायाेजित किए गए स्वच्छता कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियाे में सफाई करते दिखाई दे रहे भाजपा नेता अब मामले काे नपा अमले पर थाेपते हुए उन्हें कचरा फैलाया गया, इसकी जानकारी न हाेने की बात कह रहे हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चाैहान ने वायरल वीडियाे मामले में भाजपा नेताअाें पर कचरा कचरा पाॅलिटिक्स करने का अाराेप लगाया है। इधर मामले में नपा सीएमअाे ने पांच सफाई कर्मचारियाें काे नाेटिस जारी करते हुए उनसे कचरा फैलाने का कारण पूछा है। बता दें कि मप्र स्थापन स्थापन दिवस पर अवसर पर अायाेजित कायर्क्रमाें की श्रंखला में गुरुवार काे पटेल चौक पर सफाई अभियान का कार्यक्रम रखा गया। इसमें भाजपा के पूर्व एमएलए दुर्गालाल विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसाैदिया अाैर वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश नारायण गुप्ता के साथ नगर पालिका के अध्यक्ष रेणु गर्ग के पति सुजीत गर्ग द्वारा सड़क पर झाडू लगाया गया, लेकिन जाे वीडियाे वायरल हाे रहा है, उसमें सफाई से पहले नपा के कर्मचारी कचरा फैलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कचरा फैलाने संबंधी वायरल वीडियाे मामले में सीएमओ नपा श्याेपुर एमएस श्रीवास्तव ने पांच सफाई कर्मचारियों को नोटिस किए हैं। जिनमें ट्रैक्टर ड्राइवर विशाल पुत्र मोहन, सफाईकर्मी अनिल पुत्र प्रेम, संजय पुत्र रामदास धूलिया, अमर पुत्र महावीर धूलिया, गणेश पुत्र रामू धूलिया के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button