ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

पेट्रोल-डीजल यूपी और ‎बिहार में सस्ता

नई दिल्‍ली । वै‎श्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब एक डॉलर का उछाल आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को यूपी और बिहार के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल में कोई बदलाव नहीं किया है। गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 97 रुपए लीटर और डीजल 32 पैसे बढ़कर 90.14 रुपए लीटर हो गया है। हालांकि लखनऊ में पेट्रोल 13 पैसे गिरकर 96.44 रुपए लीटर और डीजल 12 पैसे सस्‍ता 89.64 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल 56 पैसे गिरकर 107.24 रुपए लीटर और डीजल 52 पैसे टूटकर 94.64 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल में पिछले 24 घंटे में करीब एक डॉलर का उछाल आया है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 0.60 डॉलर बढ़कर 95.35 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 0.46 डॉलर के उछाल के साथ 89.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपए और डीजल 90.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.30 रुपए और डीजल 94.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Related Articles

Back to top button