ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

7 नवंबर से 6वीं से 8वीं की अर्द्धवार्षिक; एक सप्ताह में चौथा आयोजन

भोपाल: मध्यप्रदेश में 6वीं और 8वीं क्लास की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 7 नवंबर से प्रारंभ होना है। इससे 48 घंटे पहले राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक महोत्सव मनाया जाएगा। अभी तीन कार्यक्रम पहले से चल रहे हैं। ऐसे में चौथा कार्यक्रम आयोजित किए जाने से बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक और शिक्षक चिंतित है। पहले यह कार्यक्रम 7 नवंबर को होना वाला था, लेकिन परीक्षाओं को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश के अपर मिशन संचालक लोकेश कुमार जांगिड़ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि 6वीं से 8वीं क्लास की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 7 नवंबर से 16 नवंबर के बीच होना है। इस कारण राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक महोत्सव 2022-23 को दो दिन पहले 5 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।अभी तीन कार्यक्रम चल रहे हैंजानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूला में अभी तीन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अनुगूंज, कालिदास और एक कार्यक्रम स्कूलों में चल रहा है। इसमें से कालिदास राज्य स्तरीय है, जबकि अन्य कार्यक्रम स्कूल स्तर पर चल रहे हैं। इसके बाद यह संभाग स्तर पर और राज्य स्तर पर होंगे।पहली से 5वीं क्लास की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होना हैनवंबर में पहली से लेकर 5वीं क्लास की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी होना है। कार्यक्रमों को लेकर अब शिक्षक भी परेशान हो चुके हैं। शिक्षकों का मानना है कि स्कूल में इतने ज्यादा कार्यक्रम हो रहे हैं, कि पढ़ाई का समय तक नहीं मिल रहा।

Related Articles

Back to top button