ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

6 लोगों को पुलिस ने दबोचा, 52 हजार रुपए भी किए बरामद

अशोकनगर: अशोकनगर के चंदेरी की एक होटल से पुलिस से जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघई होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। वहां पर 6 लोग पैसों से दांव लगा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे 52 हजार रुपए भी मिले हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया है।सोनू पुत्र खलक सिंह कुशवाह (27) निवासी ग्राम प्राणपुर इसके पास 10 हजार रुपए मिले हैं। राहुल पुत्र रमेश ओझा (25) निवासी सदर बाजार चंदेरी के पास से 10 हजार 600 रूपए मिले हैं। गौरव पुत्र अनिल कुमार श्रीवास्तव (32) निवासी लाला की गली चंदेरी के पास से 6 हजार 600 रुपए मिले हैं। कल्लू पुत्र जयराम कुशवाह (22) निवासी चकला बाबडी चंदेरी के पास से 8 हजार 800 रुपए मिले हैं। जहीर पुत्र हसीन खान (27) निवासी ग्राम प्राणपुर के पास से 10 हजार 500 रुपए मिले हैं। रामबाबू पुत्र भगवानदास ओझा (40) निवासी ग्राम सिंहपुर चाल्दा के पास से 5 हजार 600 रुपए मिले हैं। ताश खेलते हुए मिले पास से एक 52 ताश के पत्तों की गड्डी मिली है।

Related Articles

Back to top button