ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय होने से दक्षिण के राज्यों में बारिश, उत्तर भारत में बर्फबारी 

नई दिल्ली । दिल्ली वालों को अभी जहरीली हवा से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रह सकता है और राजधानी धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिख सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय होने की वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इतना ही नहीं, कश्मीर से कन्याकुमारी यानी उत्तर से दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। एक ओर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो रही है, तब दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों मसलन जम्मू और कश्मीर सहित हिमाचल में बर्फबारी का मौसम है, जबकि दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में ठिठुरन बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी और कराईकल सहित देश के कई हिस्सों उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने की वजह से आज भी बारिश होने के आसार हैं। इतना ही नहीं, इन इलाकों में अभी अगले तीन-चार दिनों तक बारिशों का दौर जारी रहेगा। साथ ही, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी और ठंड बढ़ेगी। उत्तराखंड और पंजाब में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों के मौसम में तेजी से बदलाव होता दिख रहा है। उत्तर भारत के इलाकों में अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार से लेकर यूपी और दिल्ली-एनसीआर तक में सुबह के वक्त लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है और हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button