ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पुलिस थाने में लगी आग से जब्त की गई 60 बाइक जलकर हुई खाक

उदयपुर । भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाने में लगी आग की चपेट में आने से जब्त की गई साठ बाइक जलकर खाक हो गई। थाना परिसर में उगी घास में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। यह आग फैलती रही और किसी को इसका पता नहीं चला। जब आग ने थाने में जब्त की गई बाइकों को चपेट में लिया और आग ने प्रचंड रूप ले लिया तब पुलिसकर्मियों को इसका पता चला। आग की लपटें एकबारगी थाने के रिकार्ड रूम तक फैल गई। हालांकि जब तक उसे चपेट में लेती, उससे पहले रिकार्ड रूम से दस्तावेज बाहर निकाल लिए गए।तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
अज्ञात कारणों से लगी आग
घटना बीती मध्य रात्रि की है। थाना परिसर में उगी घास में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। यह आग फैलती रही और किसी को इसका पता नहीं चला। जब आग ने थाने में जब्त की गई बाइकों को चपेट में लिया और आग ने प्रचंड रूप ले लिया तब पुलिसकर्मियों को इसका पता चला। आग थाने के रिकार्ड रूम तक पहुंच चुकी थी और पुलिसकर्मी आग बुझाने की बजाय रिकार्ड बचाने में जुट गए। इस बीच दमकल दल को सूचना मिल गई और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
साठ बाइक जलकर खाक
थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि बुधवार रात थाने के पीछे पड़े कचरे में से संभवत: पटाखे या शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों की वजह से आग लग गई थी। जहां अलग-अलग मामलों में जब्त बाइक भी रखी हुई थीं। आग की चपेट में आने से संभवत: साठ बाइक जलकर खाक हो गईं। यह बाइक पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से थाने में जब्त करके रखी हुई थी। घटना की रिपोर्ट लिख कर जांच की जा रही है। थाने के रिकार्ड रूम में रखे दस्तावेज को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। जब तक आग रिकार्ड रूम तक फैलती,उसस पहले पुलिसकर्मियों ने सभी दस्तावेज और सामान रिकार्ड रूम से निकाल लिया था।

Related Articles

Back to top button