ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

लघुशंका के लिए निकली, युवक ले गया मुंह दबाकर; साथी के साथ मिलकर की हैवानियत

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 2 युवकों ने एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म किया। खोल थाना पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।लघुशंका के लिए निकली बाहरमिली जानकारी के अनुसार, खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की नाबालिग लड़की रात के वक्त घर से लघुशंका के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसका मुंह दबाकर उसे एक पुराने मकान में ले गया। जहां पर आरोपी का एक साथी पहले मकान में था।2 युवकों ने किया रेपआरोप है कि उसी मकान में दोनों युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों को चंगुल से छुटने के बाद रोते हुए लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात में ही परिजनों ने इसकी सूचना खोल थाना पुलिस को दी।एक आरोपी गिरफ्तारखोल थाना पुलिस ने मामले में तुरंत केस दर्ज कर लड़की का मेडिकल कराया और अमित व कुनाल नाम के दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। SHO कृष्ण कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button