ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सागर में स्थापित होगी अटलजी की सबसे ऊंची अष्‍टधातु प्रतिमा, 26 नवंबर को होगा अनावरण

सागर।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे ऊंची प्रतिमा सागर के अटल पार्क में स्थापित होगी। यह प्रतिमा सागर पहुंच चुकी है। अष्टधातु से बनी इस प्रतिमा को पार्क में बनाए गए स्पेशल कांक्रीट बेस पर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर को आयोजित डॉ हरीसिंह गौर जयंती एवं सागर गौरव दिवस के अवसर पर अनावरण किया जाएगा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष तौर पर यहां आएंगे । यहां बता दें कि स्व. वाजपेयी की देश में अब तक स्थापित प्रतिमाओं में यह सबसे ऊंची है। इसकी लंबाई 30 फीट व वजन 7 टन है। प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर के मूर्तिकार प्रभात राय ने किया है। लागत 66 लाख रुपये के करीब बताई गई है। स्व. अटल की प्रतिमा की स्थापना की घोषणा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वर्ष 2020 में की थी। अटल पार्क का निर्माण केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत किया गया है।

अटलजी के बाद स्थापित होगी लाखा बंजारा की प्रतिमा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इस विशाल प्रतिमा से कुछ ही दूरी पर सागर की इस झील के निर्माता लाखा बंजारा की प्रतिमा भी स्थापित होगी। यह प्रतिमा भी ग्वालियर में तैयार हो रही है। स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड द्वारा बनवाई जा रही इस प्रतिमा की लंबाई 21 फीट और लागत करीब 44 लाख रुपये है। प्रतिमा को स्थापित करने के लिए पावर हाउस और बस स्टैंड के सामने झील में बेस तैयार हो चुका है। जानकारी के अनुसार इस प्रतिमा को स्थापित करने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है, क्योंकि झील में इस समय ऐलिवेटेड कारिडोर का निर्माण चल रहा है। कारिडोर से कुछ मीटर ही दूर लाखा बंजारा की प्रतिमा स्‍थापना के लिए बेस बनाया गया है।

25 फीट ऊंची प्रतिमा लखनऊ में

सागर में जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित हो रही है, वहीं इससे पहले लखनऊ के लोकभवन में 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी की 95वीं जयंती पर 25 दिसंबर 2019 में इसका लाेकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कांस्य से बनी इस प्रतिमा के निर्माण में 89.60 लाख रुपये की लागत आई थी। 25 फीट उंची कांस्य प्रतिमा को बनाने में छह माह का समय लगा था।

Related Articles

Back to top button