ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

धान खरीद घोटाले में 22 दिन पहले किया था सस्पेंड, 2 दिन के रिमांड पर

करनाल: सचिव पवन को रिमांड पर ले जाती पुलिस।हरियाणा के करनाल में जुंडला अनाज मंडी में धान खरीद में घोटाले के आरोप में 22 दिन बाद आखिरकार मंडी सचिव पवन चोपड़ा को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस अब उससे घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की बारे में पूछताछ करेगी।CM फ्लाइंग ने की थी छापामारीजुंडला अनाज मंडी में CM फ्लाइंग ने छापेमारी कर 4 राइस मिलर की जांच की। यहां करीब 65000 क्विंटल धान का रिकॉर्ड नहीं मिला। यह धान मंडी से निकला, लेकिन मिल परिसरों तक नहीं पहुंचा, इस आरोप में 4 राइस मिलरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसमें आनंद फूड, केएन फूड के मालिकों के नाम शामिल रहे। बाद में पुलिस ने राइस मिलर को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में मंडी सचिव पवन चोपड़ा को सस्पेंड किया गया था।अब उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इससे यह साबित हो रहा है कि मंडी में धान खरीद सीजन में भारी गड़बड़ी को अंजाम दिया गया है। यह गड़बड़ी स्थानीय स्तर पर पकड़ में भी नहीं आई। यदि सीएम फ्लाइंग टीम छापामारी न करती तो सरकारी धान खरीद में हुआ इस घोटाले को दबा दिया गया था।आरोपी को हिरासत में लेती पुलिस।बड़े पैमाने पर हुआ धान खरीद घोटालाजुंडला मंडी क धान घोटाला तो सीएम फ्लाइंग टीम की मुस्तैदी से सामने आ गया। इसके अलावा भी जिले की अन्य मंडियों में भी जम कर घोटाला हुआ है। अब जिस तरह से जुंडला मंडी के तत्कालीन सचिव पवन चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया है, इससे निश्चित ही इस तरह के घोटाले को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत हुई है।बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांगइधर मांग यह भी उठ रही है कि इस घोटाले के अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर संदीप और सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया था। अब जिस तरह से तत्कालीन सचिव को गिरफ्तार किया गया है, इससे खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और AFO राजीव को भी इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग उठ रही है। क्योंकि माना जा रहा है कि बिना खाद्य आपूर्ति विभाग की मिलीभगत के धान खरीद की इतने बड़े स्तर की गड़बड़ी को अंजाम नहीं दिया जा सकता।

Related Articles

Back to top button