ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के तहत जिले के 3 गांव, ग्रामीणों में उत्साह

अशोकनगर: अशोकनगर जिले में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के तहत तीन गांवों का नाम सामने आया है। इन गांवों में पर्यटन का बढ़ावा देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इन गांव के लोगों को भी इस बात की जानकारी लगी तो उनमें भी उत्साह है। एक गांव में पहला प्रशिक्षण दिया गया।एमपी के गांवों के जनजीवन को पर्यटन से जोड़ने के लिए विभाग ने शुरूआत कर दी है। पूरे प्रदेश से 100 गांवों का चयन किया गया है। इनमें तीन गांव अशोकनगर जिले के पर्यटन नगरी चंदेरी के पास के हैं। रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के तहत विक्रमपुर, नानौन एवं थूवोन में होम स्टे बनाए जाएंगे। यहां पर रहन सहन से लेकर यहां की कला, संस्कृति एवं खानपान से जुड़ी जीवन शैली को सीधे तौर पर जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों को पर्यटकों के रहने खाने-पीने से लेकर ग्रामीण परिवेश से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी।पहला हुआ प्रशिक्षणपर्यटन विभाग के द्वारा इसकी शुरुआत कर दी है। यहां पर सबसे पहले एक्सपोजर विजिट के तहत प्रशिक्षण के लिए प्रथम दल जिले की चंदेरी तहसील के विक्रमपुर गांव से ओरछा के लाडपुरा खास गांव में 31अक्टूबर से 1 नवंबर में संपन्न हुआ। इसके तहत पर्यटन विभाग द्वारा ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। और गांव को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने काम होगा।गांव से ऐसे जुड़ेंगे पर्यटक● गांव में पर्यटकों को रुकने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ग्रामीणों के जिम्मे होगी।● यहां पर उनके लिए वाहन से लेकर क्षेत्रीय भ्रमण भी ग्रामीणजन ही कराएंगे।● यहां की कला, संगीत, नृत्य से जोड़ने का जिम्मा भी ग्रामीण महिलाओं का ही होगा।• इस कामों के लिए उनकी शुल्क तय होगा और वे प्रशिक्षण लेकर बेहतर काम करेंगे।● ग्रामीण महिलाओं की मदद से महिला पर्यटकों को गांव के खानपान और धर्म से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button