ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

CCTV कैमरे में कैद हुई मोबाइल चोरी की घटना, जिला अस्पताल में 1 सप्ताह में तीसरी चोरी

शाजापुर (उज्जैन): शाजापुर जिला अस्पताल में बीती रात फिर 1 मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। CCTV कैमरे में मोबाइल चोरी करते हुए बदमाश कैद हुआ है। जिला अस्पताल में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह में अस्पताल में 3 घटनाएं सामने आई। पहले अस्पताल में लगी बायोमेट्रिक मशीन चोरी हुई, इसमें भी एक महिला का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसमें वह मशीन चोरी करके ले जा रही है, उसके बाद वाहन पार्किंग स्थल से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया और अब तीसरी घटना मोबाइल चोरी की हो गई। अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इतनी घटनाओं के बाद भी अस्पताल प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा था।पत्नी की डिलेवरी के लिए आया थामोहन बड़ोदिया तहसील के रहने वाले गोपाल जाटव पत्नी की डिलेवरी के लिए अस्पताल में आया था। मंगलवार को रात 11 बजे मोबाइल चार्जिंग पर लगाया और इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। सुबह देखा तो मोबाइल गायब मिला। सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक बदमाश मोबाइल चोरी करके ले जा रहा है। मोबाइल चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अभी तक इस मामले में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

Related Articles

Back to top button