ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एसिड से भरे टैंकर में लीकेज, छींटे लगने से राहगीर झुलसे

इंदौर।  एबी रोड पर एसिड लेकर जा रहा टैंकर लीक हो गया।एसिड के छींटे लगने से कईं लोग झुलस गए।बच्चों का तो चेहरा खराब हो गया।कुछ के कपड़े जल गए।पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। लापरवाही की भी जांच चल रही है। शिप्रा पुलिस के मुताबिक घटना सांवेर रोड़ मांगलिया की है। फरियादी विजय हरिशंकर प्रजापत (टोड़ी) की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। विजय के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजे पत्नी संगीता को लेकर घर जा रहा था। कुछ देर के लिए त्रिलोकचंद जैन की किराना दुकान पर रुक गया। तभी तेज रफ्तार में टैंकर निकला और शरीर पर छींटे लगे। विजय को लगा पानी का टैंकर है। थोड़ी देर बाद शरीर में जलन होने लगी। जिस जगह छींटे लगे थे वहां कपड़ों में छेद हो गए। शरीर की जलन देख चौंक गया। संगीता के शरीर पर भी जख्म के निशान थे। साथियों के साथ थाने पहुंचा तो पता चला वहां दिव्यांश पुत्र वीरेंद्र,भूमिका पुत्र संजय यादव,वैष्णवी पुत्र नवल भी झुलसी है। दिव्यांश को तो मुंह,छाती और गले पर जख्म थे। भूमिका और वैष्णवी के हाथ जल चुके थे। पुलिस ने सभी का मेडिकल करवाया और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विजय के मुताबिक टैंकर मांगलिया रेलवे क्रासिंग की तरफ से आ रहा था। उसने टोलनाका की ओर जाते देखा था। उसमें से पिचकारी निकल रही थी। संभवत: टैंकर लीक हो गया और चालक ने ध्यान ही नहीं दिया। टैंकर में शायद एडिस भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button