ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पीथमपुर 4 नवंबर मुख्यमंत्री द्वारा महाराणा प्रताप बस स्टैंड का उद्घाटन व महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया जाऐगा

पीथमपुर में आने वाली 4 नवंबर को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अगवानी को लेकर प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी प्रारम्भ कर दी है। जहां नगर पालिका क्षेत्र की सफ़ाई की जा रही है। वहीं सभा स्थल पर बड़ा डोम बनाने का काम रात दीन जारी हे। जिले के आला अधिकारी भी लगातार पीथमपुर का दौरा कर रहें है। शिवराज सिंह का पिछले कुछ दिनों से मंच से देखा गया तुरंत एक्शन वाला अंदाज को देखते हुए सभी विभाग के अधिकारियों को परेशान कर रहा है सभी कर्मचारी कागजी कार्रवाई पुरी करने में लगे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के साथ धार जिला प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाव, विधायक नीना विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू यादव, नगर पालिका अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव, न सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे। जनकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के द्वारा महाराणा प्रताप बस स्टैंड का उद्घाटन व महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण सभा स्थल पर किया जायेगा साथ ही करोड़ो रूपए से निर्मित विभिन्न योजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही तहसील संकुल, बगदून के तालाब का सौंदर्यीकरण जेसे कई प्रस्तावित योजनाओं का भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। सीएम दोपहर 1 बजे हेलीकाप्टर से पीथमपुर आएंगे हेलीपेड के लिए दो जगह चिन्हित की गई है। जहां हेलीपेड के निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। वहीं सभा स्थल के पास शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए विभागों द्वारा कैंप लगाए जाएंगे रोजगार मेला में युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button