ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में इंटीरियर डिजाइनर महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

इंदौर में इंटीरियर डिजाइनर महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फांसी लगाते वक्त वह फ्लैट में अकेली थी। महिला के पति और एक बेटी भिलाई में रहते हैं। पति ने भिलाई से कॉल किया तो महिला ने नहीं उठाया। इसके बाद पति ने घर के सीसीटीवी अपने फोन पर चेक किए तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई दिखी। पति ने तत्काल पड़ोसी को फोन लगाकर भेजा। दरवाजा तोड़कर जब महिला को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला का शव एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पति और बेटी के भिलाई से इंदौर आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। महिला ने 7 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें कई लोगो के नाम हैं। तीन महीने पहले भी रुपए के लेनदेन को लेकर महिला के घर में तोड़फोड़ की गई थी। लसूड़िया थाना टीआई संतोष दूधी ने बताया कि मृतका का नाम करूणा शर्मा (36 साल) है। उसने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक दिन पहले ही इस घर में शिफ्ट हुई थी। पड़ोसी विनोद देवाकर ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर बचाने की कोशिश की। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पति ने कहा मेरे आने के बाद ही करें पीएम मंगलवार शाम को महिला का इंजीनियर पति उत्तम शर्मा उसे कॉल कर रहा था। लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी वो फोन नहीं उठा रही थी। इस पर उसने मोबाइल पर ही अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें करूणा फंदे पर लटकी दिखाई दी। जिसके बाद उसने पड़ोसियों से मदद मांगी। मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने मृतका के पति उत्तम शर्मा से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उसने करूणा का पोस्टमार्टम इंदौर पहुंचने के बाद कराने के लिए कहा। इंजीनियर साथी ने की थी तोड़फोड़ लसूड़िया थाना टीआई संतोष दूधी के मुताबिक तीन माह पहले श्याम दर्शन नगर में करूणा शर्मा की शिकायत पर आदित्य पुत्र कृष्ण अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अगस्त में माह में करुणा ने पुलिस को बताया था कि रात में आदित्य उसके घर आया था। रुपए के लेनदेन को लेकर आदित्य ने उसके साथ मारपीट की। आदित्य और उसके साथ अए दोस्तों ने घर में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में करुणा के खिलाफ भी कई लोगों ने थाने में लेनदेन व वसूली को लेकर शिकायतें की थीं। फंड और बीसी के कर्ज में डूबी थी महिला पुलिस के मुताबिक करूणा शर्मा अन्य महिलाओं की मदद से बीसी ओर फंड चलाती थी। उसने पुलिस को कई आवेदन दिए थे। करुणा ने शिकायत में कहा था कि कुछ लोग उसके रुपए लेकर भाग गए। मैं पैसा मांगती हूं तो धमकी देते हैं। इसके बाद अन्य लेनदार करूणा को तकादा लगा रहे थे। जिससे वह काफी परेशान थी। पुलिस ने उसका आवेदन लेकर जांच की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button