ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

श्योपुर मारपीट के 5 बर्ष पुराने मामले में न्यायालय ने दी आरोपीयों को सजा

श्योपुर (श्योपुर ब्यूरो) मारपीट करने वाले आरोपीयों को न्यायालय ने दी 3 माह के कारावास की सजा। विजयपुर के मारपीट के लगभग 5 वर्ष पुराने मामले मे न्यायालय ने आरोपीगण शिवदयाल एवं पप्पू उर्फ केदार सिंह को दोषी करार देते हुए 3-3 माह के कारावास एवं 1000-1000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया । शासन की ओर से प्रकरण मे पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता द्वारा की गई । दिनांक 14.05.2017 को समय 16:15 से 16:30 बजे के मध्य स्थान हैण्डपंप होली जलाने के स्थान के पास ग्राम मगरदा मे फरियादी को लोक स्थान या उसके समीप अश्लील गालियां देकर क्षोभ कारित किया एवं फरियादी के सिर में गेंती का बेटा मारकर उसे स्वेच्छया उपहति कारित की एवं जान से मारने की धमकी देकर आपराधिक अभित्रास कारित किया । थाना विजयपुर द्वारा अपराध क्रमांक 03/17 पंजीबद्ध कर वाद विवेचना अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया । न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विजयपुर द्वारा प्र.क्र. 767 / 17 धारा 341,323,294,506, 34 भा.द.वि. के आरोपी शिवृदयाल एवं पप्पू उर्फ केदार को धारा 323 मे 3-3 माह के कारावास एवं 1000-1000 रू. के अर्थदण से दण्डित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button