ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दुर्घटना होने से बची मंत्री की गाड़ी, चालक ने संभाला, एक्‍सयूवी ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज

बस्ती: बस्‍ती में कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर टोल प्‍लाजा बैरियर क्रास करते समय मंत्री डा. संजय कुमार निषाद की स्‍कोर्ट और वीआइपी गाडी के बीच नीले कलर की एक एक्‍सयूवी स्‍ती फ्लीट के बीच से आकर निकल गई। इस कारण मंत्री की गाड़ी असंतुलित हो गई। टोलकर्मियों की सूझ बूझ से मंत्री की गाड़ी टोल प्‍लाजा के बैरियर से टकराने से बची। मंत्री के सुरक्षा घेरे को तोड़कर उनके काफिले में एक्‍सयूवी गाड़ी के घुसने को बड़ी चूक माना जा रहा है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।मंत्री डा. संजय कुमार निषाद के पीएसओ सुरेश सिंह ने बताया कि 31 अक्‍टूबर को लगभग 2 बजे मंत्री जी की स्‍कोर्ट गोरखपुर से सुल्‍तानपुर के लिए जा रही थी। बस्‍ती टोल प्‍लाजा पर बैरियर क्रास करते समय अचानक मंत्री जी की स्‍कोर्ट और वीआईपी गाड़ी के बीच में एक एक्‍सयूवी जबरन फ्लीट से निकल गई। इससे मंत्री जी की गाड़ी असंतुलित हो गई।एसपी आशीष श्रीवास्‍तव ने बताया कि मंत्री के काफिले में अचानक एक्‍सयूवी का चालक अनियंत्रित रूप से वाहन चलाते हुए घुस गया। इससे मंत्री संजय निषाद की गाड़ी असंतुलित हो गई, लेकिन चालक ने स्थिति को संभाल लिया। एक्‍सयूवी चालक की लापरवाही से दुर्घटना हो सकती थी। मंत्री के गनर की तहरीर पर एक्‍सयूवी चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button